तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Rohit Kumar
1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

चेक करें अपने और अपने पड़ोसी शहर के रेट: आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व HPCL के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment