पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में नोएडा के आशीष ने झटका स्वर्ण

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। क्लासिक आईएचएचएफ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के आशीष राजपूत ने स्वर्ण पदक झटका। प्रतियोगिता देश के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आशीष ने बेंच प्रेस स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर सोने का तमगा हासिल किया। प्रतियोगिता दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिन पहले समाप्त हुई। इससे पहले भी शहर का यह खिलाड़ी कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

सेक्टर-55 निवासी आशीष राजपूत ने 75 किलोभार वर्ग में 160 किलो वजन उठाया। इससे पहले आशीष वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2017 में रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं। बेंच प्रेस स्पर्धा में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद भी उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया।आशीष राजपूत ने बताया कि प्रगति मैदान में आयोजित यह कार्यक्रम फिटनेस, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ा सबसे बड़ा इवेंट है। इसमें स्वर्ण पदक जीतना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। मेरे गुरु सुरेंद्र गोगी और सुशील राजपूत ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। यहां तक पहुंचने में इनके योगदान को कभी भी नहीं भूल सकता।

Share This Article
Leave a Comment