Noida Crime: व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सेक्टर-47 में रहने वाले चीनी व्यापारी अनिल कपूर ने बीती रात अपनी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, इस खबर के सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं थाना सेक्टर-49 ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस द्वारा इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 27 मार्च को थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अंतर्गत अनिल कपूर पुत्र रवि प्रकाश कपूर निवासी डी ब्लॉक सेक्टर 47 थाना सेक्टर 49 नोएडा उम्र 56 वर्ष मूल निवासी मुजफ्फरनगर ने लाइसेंसी पिस्टल से सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताया जा रहा है चीनी व्यापारी अनिल कपूर व्यापार में घाटा होने से काफी तनाव में चल रहे था जिसके चलते उसने बीती रात अपने घर में अपनी पिस्टल से सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।।

Share This Article
Leave a Comment