नौ माह से लापता 11वीं के छात्र का नहीं मिला सुराग, दो युवकों पर हत्या की आशंका

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की प्रकाश विहार कालोनी से नौ माह पहले लापता हुए 11वीं का छात्र का अभी तक सुराग नहीं लगा है। छात्र के भाई ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।

आरोप है कि छात्र का दोनों आरोपितों से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस छात्र का सुराग और मामले की जांच में जुटी है।

प्रकाश नगर निवासी अजीत सिंह हरियाणा पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के यहां एमटीएस की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई विजय उर्फ गुरुवचन 11वीं कक्षा का छात्र है। इसी के साथ वह मैकेनिकल का काम सीखता था।

अक्टूबर 2025 में हुआ था लापता

21 अक्टूबर 2025 को वह दो लोगों से मोबाइल लेने की बात कहकर घर से निकला था। आरोप है कि तभी से घर नहीं आया। उन्होंने भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने मोबाइल ट्रैस किया। जो दो युवकों के कब्जे से बरामद हुआ लेकिन दोनों भाई की जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने दोनों पर हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को उन्हें थाने बुलाया गया। उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी पंजीकृत है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment