सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वाले नौ लोगों को पकड़ा 

Amit
1 Min Read

काशीपुर। सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों के खिलाफ आईटीआई थाना पुलिस ने अभियान चलाया। उन्होंने नौ लोगों को शराब पीते व पिलाते पकड़ा। सभी को थाने लाकर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। आईटीआई थाना पुलिस ने आलू फार्म, आईजीएल तिराहा, चैती चौराहा, जसपुर खुर्द में होटल, ढाबों, ठेलो और सार्वजनिक स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान शराब पीते व पिलाते लोगों को पुलिस टीम पकड़कर आईटीआई थाने ले गई। उनको सार्वजनिक रूप से शराब पीने व पिलाने को लेकर हिदायत दी। सभी का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर छोड़ दिया।

रिपोर्ट- रीटा सूरी

Share This Article
Leave a Comment