पड़ोसी ने घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

Amit
2 Min Read

शादी का निमंत्रण नही देने पर मारी गोली

गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा सोसायटी में शादी का निमंत्रण ना देने पर पड़ोसी ने घर में घुसकर दूल्हे के पिता को गोली मारी। गोली सोनू के हाथ में लगी। घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया।

मूलरूप से बागपत के रहने वाले सोनू परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को उनके बेटे दीपांशु की शादी होनी है। पड़ोस में रहने वाले वंश और उसका दोस्त गुरुवार को उनके घर आए। शादी का निमंत्रण ना देने को लेकर झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान वंश ने हथियार निकाला और सोनू की तरफ फायरिंग कर दी। गोली सोनू के हाथ में लगी।

गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment