ईएमसीटी की ज्ञानशाला में नवरत्न फाउंडेशन द्वारा 65 बच्चो के लिए गर्म स्वेटर प्रदान किए गए।

Rohit Kumar
1 Min Read

ईएमसीटी की ज्ञान शाला में जहां मज़दूर और गरीब वर्ग के बच्चो को काफ़ी समय से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है ऐसे जरूरतमंद बच्चों को मिली नवरत्न फाउंडेशन की शीत कवच की गर्माहट।

नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने ईएमसीटी की झुग्गी झोपड़ी में चलने वाली ज्ञानशाला के बच्चो की प्रतिभा और पढ़ने की लगन को देखते हुए क़रीब 65 बच्चों को स्वेटर भिजवाये है जिसको पाकर सभी बच्चे बहुत उत्साहित हो गये।

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पांडेय ने नवरत्न फाउंडेशन का हार्दिक धन्यवाद दिया, और बताया है कि अशोक श्रीवास्तव जी की सोच को सलाम है वह समाज के सभी वर्ग के बच्चो और सभी एनजीओ को एक साथ लेकर चलते है और सबकी मदद करते है और यह एक सराहनीय कदम है।

आज स्वेटर वितरण का संचालन ईएमसीटी की एजुकेशन प्रोग्राम मैनेजर सरिता सिंह द्वारा किया गया, जिसमे मास्टर संजीव, गौरव ने योगदान दिया।

Share This Article
Leave a Comment