उत्‍तराखंड से जुड़े 10 लाख से ज्‍यादा छात्र, मुख्‍यमंत्री ने छात्रों के संग सुना संवाद

Rohit Kumar
1 Min Read

प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में आज राज्य के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जो कार्यक्रम से लाइव जुड़े। 9 वीं से 12 वीं तक के इन छात्रों के लिए सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही पथरीबाग चौक स्थित एसजीआरआर लक्ष्मण इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों ने भी छात्रज्ञें के साथ संवाद सुना। वहीं,  राज्यपाल भी कार्यक्रम से जुड़े।

इसके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य के पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता, शिक्षा, कला एवं संस्कृति से जुड़े महानुभाव, नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इस कार्यक्रम में जुड़े। राज्य के लगभग 5500 शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में यह कार्यक्रम संचालित हुआ।

Share This Article
Leave a Comment