Mohammad Kaif ने खेली 73 रन की दमदार पारी, फिर यूसुफ ने अपनी इनिंग से भाई इरफान की टीम को दिला दी जीत

Rohit Kumar
2 Min Read

लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन 2022 का दूसरा मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में मणिपाल टाइगर्स के सामने भीलवाड़ा किंग्स है. मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह हैं, जबकि इरफान पठान भीलवाड़ा किंग्स की अगुवाई कर रहे हैं. वहीं, इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल टाइगर्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए थे. मणिपाल के लिए मोहम्मद कैफ ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 73 रनों की शानदार पारी खेली.

अपने पुराने अंदाज में नजर आए मोहम्मद कैफ

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ इस मैच में अपने पुराने अंदाज में नजर आए. कैफ ने 59 गेंदों पर 73 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले. गौरतलब है कि T20 फॉर्मेट में यह मोहम्मद कैफ का सबसे ज्यादा स्कोर है. इससे पहले इस फॉर्मेट में मोहम्मद कैफ का सर्वाधिक स्कोर 70 रन था.

फीडेल एडवर्ड्स ने झटके 4 विकेट

इससे पहले इस मैच में भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबादी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मणिपाल टाइगर्स की शुरूआत बेहद खराब रही. भीलवाड़ा किंग्स 15 रनों पर 4 विकेच खोकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन मोहम्मद कैफ ने पारी को संभाल लिया. वहीं, भीलवाड़ा किंग्स के के लिए फीडेल एडवर्ड्स ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा इरफान पठान, मोंटी पनेसर और एस. श्रीसंत को 1-1 कामयाबी मिली.

Share This Article
Leave a Comment