मधुबन बापूधाम में बनेगा आधुनिक गोल चक्कर, जीडीए ने जारी किया टेंडर

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना के सी पॉकेट में एक आधुनिक गोल चक्कर का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इस गोल चक्कर के निर्माण से सभी पॉकेटों की सड़कों का आपस में जुड़ाव होगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। जीडीए ने इस कार्य के लिए टेंडर जारी किए हैं, जिसमें एजेंसियां 18 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगी।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। गोल चक्कर को आकर्षक रूप से विकसित किया जाएगा, जिसमें प्रदूषण कम करने वाले पौधे लगाए जाएंगे।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि मधुबन बापूधाम योजना का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और पर्यावरण को लाभ मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment