नोएडा संवाददाता, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के नेतृत्व में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस( प्रदाय और वितरण विनियमन) के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाकर निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस प्राप्त शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नोएडा बृजेश पाल एवं पूर्ति लिपिक अविनाश के द्वारा ग्राम अग्गापुर सेक्टर 41 नोएडा में नाले के ऊपर बनी पुलिया के सामने गली में शटर लगे चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान खुली पाई गई, जिस पर मौजूद व्यक्ति के द्वारा अपना नाम पंकज सिंह बताया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान से 5 घरेलू एवं 3 कमर्शियल सिलेंडर के साथ रिफिलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रेगुलेटर रबर तथा रबर के दूसरे छोर पर गैस रिफिल की जाने के लिए नोजिल लगी हुई पाई गई। उन्होंने बताया कि दुकान पर मौजूद व्यक्ति पंकज पुत्र राज सिंह मूल निवासी ग्राम नैनी, पोस्ट नैनी जनपद इलाहाबाद हाल निवासी गली नंबर 4 निकट रिलायंस टावर नाला के पास ग्राम अग्गापुर सेक्टर 41 नोएडा द्वारा उक्त कृत द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस( प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश-2000 यथा संशोधित के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी के अनुमति उपरांत पंकज सिंह पुत्र राज सिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन करने पर संबंधित थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में निरंतर स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनपद में कहीं पर भी आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन न हो सकें।
खाद्य एवं रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गैस रिफिलिंग करते पाए जाने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा कराया गया पंजीकृत
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा: दिनदहाड़े स्कूल में घुसे दबंग, 12वीं के छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
- नोएडा में जन्मदिन की पार्टी में तेज गाने का विरोध, पड़ोसी की मौत; आरोपी भाई गिरफ्तार
- आकृति चौधरी पर रासुका लगाना DM मेधा रूपम को पड़ा भारी; वेतन से हर्जाना, सर्विस रिकॉर्ड में भी दर्ज होगी नाराजगी
- नोएडा के इंजीनियर की मॉस्को में गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, पत्नी ने मांगी सरकारी मदद
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों आ गई खुशखबरी, 14 एकड़ में बनेगा पार्क, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की होगी मौज
- जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर GBU के छात्र को नोटिस, 5 लाख के मुचलके की बात; पुलिस ने बाद में किया रद्द
- नोएडा: इलेक्ट्रॉनिक सामान के बंद गोदाम में आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
- कनावनी किसानों का धरना 26 वें दिन भी जारी, मांगें नहीं मानीं तो रविवार को जलसमाधि लेने का ऐलान
