नम आंखों से माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता को दी अंतिम विदाई

Rohit Kumar
2 Min Read

‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 90 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 12 मार्च 2023 की सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। शाम को उनका अंतिम संस्कार हुआ जिसमें तमाम हस्ती शामिल हुई। मां की अंतिम यात्रा में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने और छोटे बेटे रयान के साथ दिखाई दीं। जैसे ही पपाराजी ने उनकी एक झलक पाने के लिए कार को घेरा तो एक्ट्रेस हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं। अब उसका वीडियो और फोटो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मां स्नेहलता दीक्षित पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं। वह बीमार चल रही थीं। और रविवार 12 मार्च की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में हुआ। माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने एक जॉइंट स्टेटमें शेयर किया, जिसमें लिखा था- हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित (Snehalata Dikshit), आज सुबह गुजर गईं।

माधुरी दीक्षित की मां के अंतिम यात्रा में शामिल

माधुरी दीक्षित की अंतिम यात्रा में प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा स्पॉट हुए। इन्होंने ही माधुरी की आखिरी फिल्म ‘माजा मां’ को प्रोड्यूस्ड किया था। इनके अलावा सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी एक्ट्रेस के इस दुख में शामिल हुए।

मां के जन्मदिन पर किया था माधुरी ने पोस्ट

माधुरी दीक्षित ने मां के आखिरी जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट लिखा था। उनकी पुरानी फोटो शेयर कर लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो आई। कहते हैं ना कि मां बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया, जो कुछ सिखाया, वह मेरे लिए बड़े तोहफे जैसे है। मैं आपकी अच्छी हेल्थ और खुशी की दुआ करती हूं।

Share This Article
Leave a Comment