अंबेडकरनगर में बरात में डांस के व‍िवाद में खोया आपा, कुल्‍हाड़ी से काटकर युवक की हत्‍या

Rohit Kumar
2 Min Read

अम्बेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरपंचायत इल्तिफ़ात गंज कस्बे से सटे मीरानपुर सदरली गांव में बीती रात में आई बरात में डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। परिवारजन की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरानपुर सदरली गांव में गुरुवार को बरात आई थी। द्वारपूजा पर रात करीब 9 बजे बरातियों के साथ गांव का राहुल यादव (22) भी डांस कर रहा था। पड़ोसी गांव कटारिया के भी कुछ युवक साथ में डांस कर रहे रहे। इसी बीच बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गयी। मामले को दोनों पक्षों ने मिलकर सुलझा भी लिया। रात 11 बजे फिर कटारिया गांव के युवक आये और और राहुल को बुलाकर गांव के बाहर एक निजी राइसमिल के अंदर ले गए और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हमले के दौरान युवक के चिल्लाने की आवाज बाहर तक जाने पर लोग जब तक पहुँचे, आरोपी उसकी हत्या कर भाग निकले।

सूचना पर तत्काल इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष पहुँचे और भीड़ को काबू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक राहुल पल्लेदारी का काम करता था। गांव में उसकी कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। तहरीर के मुताबिक कटारिया गांव निवासी गोरे उर्फ देवा, बाले उर्फ बलवंत, इम्फाल उर्फ़ इंद्रपाल व अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment