नॉलेज पार्क पुलिस ने 10000 रूपये के ईनामी अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र अतीक अहमद निवासी ग्राम नीदडू थाना धामपुर जिला बिजनौर हालपता एफ ब्लॉक एनक्लेव पार्ट 2 शाहीन बाग़ थाना शाहीन बाग नई दिल्ली को ईशान कट नॉलेज पार्क 1 से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना नाॅलेज पार्क पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 61/2021 धारा 8 गौवध अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय दो कारतूस जिन्दा बरामद किए हैं।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment