पत्नी और ससुराल वालों के प्रताड़ना से परेशान युवक ने दी जान

Amit
1 Min Read

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।थाना एत्माददौला के यमुना ब्रिज घाट का रहने वाला युवक एसएन मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय था। बताया गया है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वे दोनों करीब छह महीने से अलग-अलग रह रहे थे।

वार्ड ब्वॉय ने मौत से पहले अपना एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में दर्द बयां करते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी, सास और साले से प्रताड़ित है। वो अब जीना नहीं चाहता है। उसकी मौत के बाद नौकरी का जो कुछ भी पैसा मिले, वो उसकी मां को दिया जाए। पत्नी को कुछ भी न दिया जाए।

Share This Article
Leave a Comment