फैक्ट्री से घर को लौट रहा युवक से बदमाशों ने 5 लाख रुपए लूटे, गन पॉइंट पर वारदात को दिए अंजाम

Rohit Kumar
1 Min Read

साहिबाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद में कारोबारी की स्क्रैप कारोबारी से बदमाशों ने 5 लाख रुपए की लूट की है। कारोबारी की शालीमार गार्डन में स्क्रैप की फैक्ट्री है। बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी को गोली मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

फैक्ट्री से घर को लौट रहा था कारोबारी

पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत कराई है। बता दें साहिबाद के शालीमार गार्डन में एक स्क्रैप फैक्ट्री है। फैक्ट्री से रात के समय स्क्रैप कारोबारी अनस मलिक वापस घर लौट रहा था। अनस के पास रुपयों से भरा बैग था। फैक्ट्री से लौट रहे कारोबारी का बदमाशों ने पीछा किया।

5 लाख रुपए लूट ले गए बदमाश

कारोबारी अनस मलिक के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कार से घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पहले ही एक कार में चार बदमाश आए और ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी से 5 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Share This Article
Leave a Comment