जानिए दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में क्या हुआ ?

Rohit Kumar
1 Min Read

दिनांक 24/08/2024

Delhi | दिल्ली नगर निगम की तरफ से आयोजित शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। इस शिविर में मध्य क्षेत्र की उपायुक्त श्रीमती एंजेल भाटी चौहान शामिल हुई।

साथ ही मध्य क्षेत्र शिक्षा विभाग के उप निदेशक शिक्षा श्री अनिल बालियान, ओम प्रकाश मीना, श्री विश्राम मीना एवम श्री शीशपाल मीना जी भी उपस्थित रहे।
विद्यालय निरीक्षक श्री हृदय सिंह तोमर जी ने सभी को विगत 15 दिन में हुए शिविर के कार्यक्रमों जैसे विभिन्न खेलों एवम् संगीत शिक्षा की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश डागर एवम् अर्चना जी, वीडियोग्राफी श्री विलास मेहर जी, ध्वनि विस्तारक की जिम्मेदारी अरविंद मीणा जी, मैदान रेखांकन का कार्य श्री लक्ष्मी नारायण मीना तथा बनवारी लाल मीना ने सभी सामानों के रख रखाव की जिम्मेदारी संभाली।
इनके साथ ही विभिन्न अध्यापकों एवम् अध्यापिकाओं ने समय समय पर शिविर का मार्गदर्शन किया।
गीत संगीत की रूपरेखा श्रीमति अंजना जी, शिखा जी, शिवानी जी एवम अन्य संगीत सदस्यों ने संभाली।
Aerobics की कमान मनीषा शर्मा जी के निर्देशन में रही।
विभिन्न विद्यालयों से आए 90 शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शानदार प्रयास किए।

Share This Article
Rohit Kumar is a famous Indian journalist and social activist based in Delhi, India. He is also known as “the investigator” and “news creator.” He is the director and chief editor of News India 9. Popular for his TV show “Koi Sataye Hame Bataye,” which creates awareness regarding societal issues and shares inspirational stories from society. The Ministry of Social Justice and Empowerment (Government of India) supports his channel and considers him a star icon.
Leave a Comment