अवैध संबंध के शक के चलते की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

बूंदी। कापरेन में युवक की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ही पुलिस को गुमराह करने के लिए गर्दन पर पेड़ से कुल्हाड़ी गिरने के कारण मौत होना बताया था लेकिन शव पर पड़े घाव और घटनास्थल को देखकर पुलिस को घटना की वजह गले नहीं उतर रही थी। इस पर पुलिस ने टीम गठित की और वारदात का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार आरोपी पप्पूलाल ने मृतक लेखराज को उसकी पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते मौत के घाट उतारा था। पप्पू और लेखराज दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। उसने लेखराज को खेत पर बुलाया और कृषि कार्य करते समय पीछे से कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। बाद में कुछ गांव वालों को साथ ले जाकर दूसरी कहानी बता दी।

Share This Article
Leave a Comment