कासना पुलिस ने मारपीट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस ने एक अभियुक्त रविन्द्र पुत्र हरीशचन्द निवासी सलेमपुर गुर्जर थाना कासना गौतमबुद्धनगर को प्रकाश अस्पताल सैक्टर ओमेगा-1 ग्रेटर नोएडा से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक डण्डा बरामद किया है। 17 अप्रैल 2023 को वादिया द्वारा थाना आकर लिखित तहरीर दी कि मेरे दो बेटे है जो एक ही मकान में रहते है छोटे बेटे से बडे बेटे रविन्द्र ने अपने उधार के पैसे माँगे तो उसके द्वारा गाली गलौच की गई। छोटे बेटे ने आठ दिन का समय माँगा परन्तु रविन्द्र तुरन्त पैसा चाहता था। इसी बात पर रविन्द्र ने डन्डे से छोटे बेटे के सिर पर प्रहार कर दिये जिससे उसको काफी गम्भीर चोटें आयीं। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कासना पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment