कासना पुलिस ने लम्बे समय फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी हिस्ट्रीशीटर विनीत कुमार उर्फ टीटू पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर थाना कासना गौतमबुद्धनगर को मंगलवार को अमीनाबाद उर्फ नियाना के पास स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।अभियुक्त का न्यायालय सीजे(जेडी) एफटीसी कोर्ट गौतमबुद्ध नगर द्वारा बाद संख्या 622/08 सरकार बनाम विनीत उर्फ टीटू धारा 4/25 ए एक्ट थाना ग्रेटर नोएडा वर्तमान थाना कासना के सम्बन्ध में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। अभियुक्त थाना कासना का हिस्ट्रीशीटर भी है जिसका हिस्ट्रीशीटर नम्बर 02 बी है। अभियुक्त शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।जिसके विरूद्ध लगभग आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment