जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना जेवर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों सचिन पुत्र भीम सैन निवासी मौहल्ला होली चौक कस्बा व थाना जेवर गौतमबुद्धनगर, संदीप पुत्र भीम सैन निवासी मौहल्ला होली चौक कस्बा व थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को पानी का प्लांट जेवर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्तगण थाना जेवर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 45/2023 धारा 308, 352, 323,325, 504, 506 भादवि के अंतर्गत वांछित चल रहे थे। गौरतलब है कि 27 फरवरी 2023 अभियुक्तों द्वारा वादी व वादी के परिवार के साथ मकान बनाने को लेकर मारपीट,गाली-गलौज की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment