डांस फिटनेस अकादमी के नाम से डांस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

Rohit Kumar
1 Min Read

आज दिनांक 31 दिसंबर को शहर के बेलीगंज में डांस फिटनेस अकादमी के नाम से डांस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री त्रिलोचन छाबरा,मोहित श्रीवास्तव , राहिल खान रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति ओझा जी ,पूर्व अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव जी, आज़मी जमाल जी,धीरज श्रीवास्तव कॉमर्स,संदीप राव एमआईपीएस, तारिक़ ख़ान ऑस्ट्रेलियन सेंटर, चांद सर जय गुरुदेव ,पुष्पेंद्र सोनी स्वर्णिम गोल्ड एंड डायमंड आदि प्रतिष्ठानो के प्रबन्धक उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक निशिका राजपाल ने बताया की हमारे यहां महिलाओं एवम बच्चों के लिए अलग से बैच चलाए जा रहे हैं प्रशिक्षिका अंजली सावलानी ने कहा कि हम वेस्टर्न,हिप हॉप, बॉलीवुड, क्लासिकल, सेमी क्लासिकल,जुंबा,सालसा जैसे डांस सिखाने जा रहे हैं जो अभी तक रायबरेली में काम ही सिखाए जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment