ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष एवं कार्यालय अध्यक्षों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए मतदान/ मतगणना कार्मिकों से संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का वांछित विवरण तत्काल आयोग की वेबसाइट पर फीड किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आयोग द्वारा किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए आयोग की वेबसाइट पर ओफिसेस को अनफ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि डाटा फीड करने के लिए पूर्व में आवंटित की लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड पूर्व की भाँति यथावत रहेंगे।उन्होंने बताया कि आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में आपके विभाग/कार्यालय में विगत अवधि में यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी या तो सेवानिवृत्त हो गये हैं। जनपद से स्थानांतरित हो गये है अथवा राजकीय सेवा से त्यागपत्र इत्यादि दे दिया गया है तथा विभाग/कार्यालय में किसी अधिकारी/कर्मचारी की नवीन तैनाती हुई हो तो उक्त से सम्बन्धित सूचना तत्काल राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर अद्यतन करते हुए डाटा को फ्रिज करते हुए विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित सूचना प्रारूप-2 (पीडीएफ) पर विशेष वाहक के माध्यम से तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गौतमबुद्धनगर में अथवा कार्यालय की मेल आईडी secgbnagar@gmail.com पर तत्काल उपलब्ध कराये। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पूर्व में फीड की गई सूचना में कोई परिवर्तन अथवा संशोधन वांछनीय नहीं हो तो भी इस आशय का प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने समस्त संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालय अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर आफिस लागिन के अंतर्गत इलेक्शन स्टाफ डिपलोयमैंट सॉफ्टवेयर पर प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से अद्यतन कर दिया जाए एवं अद्यतन कार्रवाई के संबंध में लिखित प्रमाण पत्र अथवा सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गौतमबुद्धनगर में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिया जाए।
आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त मतगणना कार्मिकों का वांछित विवरण आयोग की वेबसाइट पर तत्काल कराएं फीड
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
