
नोएडा संवाददाता, थाना फेस टु पुलिस ने भविष्य निधि राशि से करोडों रुपये का गबन करने वाले कम्पनी मालिक ऋषभ सिंघवी पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी कम्पनी सी-4 हौजरी कम्पलेक्स थाना फेस टु गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के कम्पनी सी-4 हौजरी कम्पलेक्स के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि वादी द्वारा कम्पनी इंटरनेशनल प्रिंट ओपेक लिमिटेड हौजरी काम्पलेक्स के कम्पनी मालिक ऋषभ सिंघवी के विरूद्ध कर्मचारियों के प्रोविएंट फंड के करोडों रूपये जमा ना करके गबन करने के सम्बन्ध में थाना फेस टु पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
