अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त चढा कासना पुलिस के हत्थे, कब्जे से एक मोटरसाईकिल बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त रवि चेची उर्फ रवीन्द्र पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम नवादा थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता रणवीर गुर्जर का मकान गांव नट मढैया थाना बीटा टु गौतमबुद्धनगर को सिरसा गोल चक्कर के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा और एक मोटरसाइकिल टीवीएस बरामद की है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment