उत्‍तर प्रदेश में आज से 3.40 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अभियान का शुभारंभ

Rohit Kumar
1 Min Read

प्रदेश में रविवार से पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत 3.40 करोड़ बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। ये सभी पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। अभियान की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे।

अभियान को लेकर हर सेंटर पर पोलियो खुराक पहुंचा दी गई है। रविवार को 1.40 लाख बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। निर्देश दिया कि सुपरवाइजर हर बूथ की निगरानी करते रहें।

Share This Article
Leave a Comment