खोड़ा में पारिवारिक रंजिश में बुजुर्ग पर चाकू से हमला, ममेरा भांजा बना हमलावर

Amit
2 Min Read

गाजियाबाद- गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब दिल्ली के पांडव नगर निवासी नीरज कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रिश्तेदार रामचंद्र भगत पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना 24 अगस्त को सरस्वती विहार कॉलोनी में हुई, जिसमें रामचंद्र को चाकू से कई वार किए गए और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार का आरोप

घायल के बेटे प्रवीण भगत ने 27 अगस्त को खोड़ा थाने में नीरज कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। प्रवीण ने बताया कि उनकी मां और मामा का पहले ही निधन हो चुका है। 24 अगस्त की सुबह नीरज अपने दो साथियों के साथ उनके घर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उनके पिता रामचंद्र ने विरोध किया, तो नीरज ने दो अज्ञात व्यक्तियों की मदद से उन्हें पकड़वाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में रामचंद्र के पेट, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी नीरज की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी पारिवारिक तनाव का प्रतीत हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment