गाजियाबाद में महिला से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश

Amit
1 Min Read

गाजियाबाद – मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने महिला से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब दंपती एक रिसेप्शन समारोह से लौट रहे थे। अचानक बाइक सवार बदमाश ने महिला को निशाना बनाते हुए झपटमारी की और मौके से भाग निकला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिया है और उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में झपटमारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। पुलिस मामले की जांच कर बदमाश की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment