भारतीय किसान संगठन एकता ने गौतम बुद्ध नगर जिले में किया विस्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 24/07/2022 दिन रविवार को नोएडा के मामूरा सेक्टर 66 श्रमिक कुंज में किसानों की पंचायत हुई जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सरायघासी ने
मुमताज आलम को युवाअध्यक्ष, नोएडा महानगर मनोनीत किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा नोएडा में बिजली पानी की बहुत समस्या है थोड़ी सी बारिश होने के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या बहुत रहती है जलभराव की समस्या होने से लोगों को आने जाने में बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है अतः जलभराव से तरह-तरह की अनेकों बीमारी होने का भी बहुत खतरा रहता है।भारतीय किसान संगठन एकता के माध्यम से नगर निगम के उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या का निवारण जल्द से जल्द कराने की कोशिश करेंगे और बिजली की समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों जल्द से जल्द समाधान के लिए मुलाकात की जाएगी और जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
मुमताज आलम ने कहा ममूरा के श्रमिक कुंज में रह रहे मजदूरों के मकानों की हालत जर्जर है जिसके कारण भविष्य मे कोई भी अनहोनी हो सकती है।
सरकार किसान और मजदूरों की तरफ भी ध्यान दें।
इस मौके पर
कृष्ण पाल,, अशोक यादव,कल्याण सिंह यादव, राजेश यादव, एडवोकेट राहुल यादव, बाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जी, राम अवतार सैनी जी ,ऋषि पाल जाटव ,गौरव उपाध्याय तहसील अध्यक्ष दादरी ,भूपेंदर बघेल, नरेंद्र यादव आदि सैकड़ों की संख्या में किसान व मजदूर वह नारी शक्ति भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment