फरीदाबाद में युवती को लेकर सड़क पर भिड़े दो युवक, पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा

Amit
1 Min Read

फरीदाबाद- फरीदाबाद के सेक्टर-37 इलाके में बीच सड़क दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद एक युवती को लेकर हुआ था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। झगड़े के दौरान दोनों के कपड़े भी फट गए।

घटना का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में दोनों युवक सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि वायरल वीडियो और मौके से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों से पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment