पूर्वोत्तर में मीडिया शिक्षण को बढ़ावा देगा IIMC का आइजल कैंपस : राष्ट्रपति मुर्मु

Rohit Kumar
1 Min Read

आइजोल/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मिजोरम यात्रा के दौरान भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के स्थायी आइजोल परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह परिसर पूरे पूर्वोत्तर में मीडिया और जनसंचार क्षेत्र में शिक्षण एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देगा। यह संस्थान लगातार सीखने और काम करने के जुनून का माहौल प्रदान करता है। मीडिया एवं जनसंचार क्षेत्र में नए प्रयोगों को बढ़ावा देता है।

इस परिसर में संस्थान में अंग्रेजी पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। आईआईएमसी के पूर्वोत्तर परिसर ने 2011 में मिजोरम यूनिवर्सिटी की ओर से उपलब्ध कराए गए एक अस्थायी भवन में काम शुरू किया था। नवनिर्मित परिसर के लिए निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ और यह 2019 में पूरा हुआ। इसकी कुल लागत 25 करोड़ रुपये है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आईआईएमसी एक प्रमुख पत्रकारिता संस्थान है। आईआईएमसी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पांच क्षेत्रीय परिसरों का विस्तार किया है और उन्हें संस्थागत रूप प्रदान किया है। नई दिल्ली में मुख्य परिसर है।

Share This Article
Leave a Comment