अगर आपके बच्चे भी करते हैं दाल और सब्जी खाने में आनाकानी, तो आजमाएं ये आसान और हेल्दी तरीके

Rohit Kumar
1 Min Read

आज के इस डिजिटल दौर में लोगों की खाने के लिए फास्ट फूड और सुपरफूड्स पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। बच्चे भी आज घर का खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में पैरेंट्स के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि वे बच्चों को सब्जियां कैसे खिलाएं। बच्चों को सब्जियां खिलाना उनके जरूरी पोषण के लिए जरूरी है यह बात पेरेंट्स जानते हैं। लेकिन, बच्चों को इन्हें कैसे खिलाएं ये बात उनको परेशान करती है। आपकी उम्र, लिंग और शारीरिक गतिविधि के आधार पर डॉक्टर आपको हर रोज एक से तीन कप तक संब्जियां खाने का सुझाव दे सकते हैं। वहीं दो से तीन साल के बच्चों के लिए एक कप सब्जी खाना ठीक माना जाता है। लेकिन, 19 से 51 वर्ष की आयु के पुरुषों के लिए यह संख्या तीन कप तक बढ़ सकती है। उसके बाद भी सवाल यह है कि अगर आपके बच्चे को खाने की टेबल पर सब्जियां खाना पसंद नहीं है, तो उनके खाने में सब्जी को कैसे जोड़ें और क्यां करें कि बच्चों को सब्जियां खिलाना आसान हो जाए।

Share This Article
Leave a Comment