मनसा देवी में रोपवे के लिए हाईकोर्ट ने दी अनुमति, कहा- दस अप्रैल तक किया जा सकता है संचालन

Rohit Kumar
2 Min Read

हरिद्वार: 31 दिसंबर से लीज खत्म होने के बाद से बंद पड़े मनसा देवी मंदिर रोपवे को आज से फिर चालू कर दिया गया है. दरअसल उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मनसा देवी में रोपवे के संचालन की सशर्त अनुमति दी है. कोर्ट के आदेश के अनुसार 10 अप्रैल 2024 तक इस व्यवस्था को जारी रखा जायेगा. वहीं, मामले में अगली सुनवाई 6 मई को होनी है. रोपवे मार्ग से रोजाना दो से ढाई हजार लोग मंदिर जाते थे. ये जानकारी जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने दी है. बताया ज

31 दिसंबर को बंद हुआ था रोपवे का संचालन: बता दें कि मां मनसा देवी के दर्शनों के लिए रोपवे ट्राली का संचालन 31 दिसंबर से बंद कर दिया गया था. जिसका कारण उषा ब्रेको के मनसा देवी मंदिर पर संचालित हो रही ट्रॉली के लाइसेंस की अवधि समाप्त होना था. जिसके चलते हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को मनसा देवी मंदिर के लिए या तो पैदल दर्शन करने पड़ रहे हैं और जो लोग पैदल नहीं जा सकते वह मायूस होकर वापस लौट रहे हैं. जिसके बाद प्रशासन रोपवे कंपनी उषा ब्रेको की लीज बढ़ाने पर विचार कर रहा था.

रोपवे से यात्रियों को होती थी आसानी: गौरतलब है कि उषा ब्रेको नाम की कंपनी मनसा देवी मंदिर रोपवे का संचालन करती है. 2021 में कंपनी की लीज खत्म होने के बाद ढाई साल के लिए लीज का एक्सटेंशन किया गया था. ये एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म हुआ था. रोपवे से लोग आसानी से मंदिरों के दर्शन के लिए चले जाते थे. इसमें खासकर महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को मंदिर जाने में काफी आसानी होती थी.

Share This Article
Leave a Comment