FD निवेशकों के लिए खुशखबरी, HDFC Bank ने बढ़ाई स्पेशल एफडी की अंतिम तारीख; निवेशकों को मिल रहा तगड़ा फायदा

Rohit Kumar
3 Min Read

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (Special FD) स्कीम को फिर से बढ़ा दिया है. यानी वरिष्ठ नागरिक स्पेशल FD में अभी भी निवेश कर सकते हैं. बैंक ने सीनियर सिटीजन केयर एफडी को कोविड महामारी के बीच मई 2020 में लॉन्च किया था. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, सीनियर सिटीजन केयर एफडी में निवेश करने की अंतिम तिथि सात नवंबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है. HDFC बैंक सीनियर सिटीजन कैटेगरी में आने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त ब्याज देता है. वहीं, इस स्कीम में निवेश करने की अंतिम तारीख सात जुलाई थी.

मिलता है अतिरिक्त ब्याज

HDFC के सीनियर सिटीजन केयर FD में निवेश करने पर 0.25 फीसदी अतिरिक्त ब्याज देता है. वहीं, इसमें प्रीमियम 0.50 फीसदी है, जो पांच साल एक दिन से 10 वर्ष की अवधि की FD पर मिलेगा. ये ब्याज दर पांच करोड़ रुपये से कम के निवेश पर उपलब्ध है. सीनियर सिटीजन केयर एफडी करने वालों को पांच साल से 10 साल की अवधि के बीच 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, सात साल से लेकर 10 साल तक की अवधि की डिपॉजिट पर ब्याज दर 3.35 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी है.

FD को आकर्षक बनाने की कोशिश

इसके अलावा HDFC बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए अपनी खास फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिए 30 सितंबर 2023 के लिए बढ़ा दिया है. पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने लगातार रेपो रेट में इजाफा किया था. इसके बाद बैंकों ने भी अपनी FD स्कीम्स को आकर्षक बनाने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. साथ ही कई नई FD स्कीम की भी शुरुआत की थी. मौजूदा वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने अभी तक रेपो रेट में किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया है. रेपो रेट वो दर होती है, जिसपर रिजर्व बैंक अन्य बैंकों को कर्ज देता है.

लॉन्च किए थे FD स्कीम

एचडीएफसी बैंक एक वर्ष में वास्तविक दिनों की संख्या के आधार पर ब्याज की गणना करता है. यदि डिपॉजिट एक लीप और एक गैर-लीप वर्ष में है, तो ब्याज की गणना दिनों की संख्या के आधार पर की जाती है. यानी एक लीप वर्ष में 366 दिन और एक गैर-लीप वर्ष में 365 दिन होते हैं. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मई में सीमित समय के लिए दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposits) की शुरुआत की थी. बैंक ने 35 महीने और 55 महीने की अवधि के लिए दो FD प्लान लॉन्च किए थे.

Share This Article
Leave a Comment