गैलेंट ग्रुप की फैक्टरियों, दफ्तर और मालिक के आवास पर छापा, 35 गाड़ियों से पहुंचीं टीम

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ : गैलेंट ग्रुप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गैलेंट ग्रुप पर इनकम टैक्स ने कड़ी कार्रवाई की है. IT ने ग्रुप के कई ठिकानों पर छापा मारा है. ग्रुप के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, बंगाल के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी. इस कार्रवाई को 26 अप्रैल, बुधवार के दिन अंजाम दिया गया.

गैलेंट ग्रुप देश की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील कंपनियों की लिस्ट में शामिल है. गैलेंट ग्रुप की ईकाइयां उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर से लेकर गुजरात के कच्छ तक स्थित हैं. जिनकी उत्पादन क्षमता हर साल एक मिलियन टन से भी ज्यादा है. अपने लेटेस्ट और पूर्णत: एकीकृत इस्पात संयंत्रों के जरिए कंपनी ऐसा करने में सक्षम हुई है. हालांकि कंपनी के अलग अलग ठिकानों पर आईटी की छापेमारी ने कंपनी के लिए संकट खड़ा कर दिया है. चंद्र प्रकाश अग्रवाल गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

Share This Article
Leave a Comment