धोखाधड़ी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से धोखाधड़ी कर लिए गए चार लाख 80 हजार रुपये नगद बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त सोमीन्दर सिंह पुत्र जगवीर सिंह निवासी 719 पंचकुला कालोनी छपरोला लाल कुआ गाजियावाद मूल पता दौलत राम कालोनी दादरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को हैबतपुर कब्रिस्तान से शाहबेरी की ओर जाने वाले रास्ते से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने धोखाधड़ी कर लिए गए चार लाख अस्सी हजार रुपये बरामद किए हैं।अभियुक्त सोमिन्दर सिंह द्वारा अपनी सहयोगी के साथ मिलकर पीड़ित का धनवर्षा बैंक से गोल्ड छुड़वाने के नाम पर रुपये लिए थे। जिसके रुपये वापिस नही करके हड़प लिए गये। अभियुक्त शातिर किस्म का जालसाज अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment