नई दिल्ली- दिल्ली की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नवज्योति इंडिया फाउंडेशन के वार्षिक समारोह में आमंत्रित किया।
इस मुलाकात की जानकारी किरण बेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री ने आयोजन में शामिल होने की स्वीकृति दी है।
मुलाकात के दौरान नवज्योति फाउंडेशन की निदेशक नीतू शर्मा भी मौजूद थीं। किरण बेदी ने मुख्यमंत्री को अपनी दो चर्चित पुस्तकें भी भेंट कीं —
-
“इट्स ऑलवेज पॉसिबल”, जो तिहाड़ जेल में किए गए सुधारों पर आधारित है
-
“फियरलेस गवर्नेंस”, जिसमें पुडुचेरी के प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया गया है
नवज्योति इंडिया फाउंडेशन किरण बेदी द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर कार्य करता है।
