सामान शिक्षा व चिकित्सा कानून बनवाने हेतु भगत सिंह बलिदान दिवस पर पैदल मार्च।

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले 23 मार्च को भगत सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर एक समान शिक्षा एवं चिकित्सा कानून बनवाने की मांग को लेकर संगठन के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के ग्रामीण मिलकर शहर के मोजर बियर गोल चक्कर से जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकालेंगे। पैदल मार्च की सूचना हेतु जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एसडीएम उमेश चंद निगम को सौंपा। 23 मार्च को देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपेंगे।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज देश एवं प्रदेश में शिक्षा व चिकित्सा के नाम पर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। देश का मूल नागरिक किसान मजदूर अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की लूट की वजह से पढ़ा तक नहीं पा रहे हैं। वही प्राइवेट अस्पतालो में भी इलाज के नाम पर लोगों के साथ लूट एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है‌। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ाई जाएं एवं क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व अफसरों का इलाज भी उन्हीं के क्षेत्र में आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होना चाहिए ताकि शिक्षा का स्तर एवं सरकारी अस्पतालों में सुधार हो सके।

Share This Article
Leave a Comment