
नोएडा संवाददाता, थाना फेस थ्री पुलिस ने एक अभियुक्त यशू सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी ग्राम मचकोली थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर हाल पता फ्लैट नंबर 39ए कंचनजंगा अपार्टमेंट सैक्टर 53 थाना सेक्टर 49 जनपद गौतमबुद्धनगर को ग्राम बसई के ठेके के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक लाइसेंसी पिस्टल एक लाईसेसी पिस्टल मय मैगजीन मय एक कारतूस जिन्दा व दो कारतूस खोखा बरामद किए हैं।अभियुक्त द्वारा अपनी लाईसेंसी पिस्टल से लहराते हुए हवाई फायरिंग की गयी थी। अभियुक्त के लाईसेसीं पिस्टल को जब्त करते हुए लाईसेंस निरस्त करने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट भेजी जा रही है। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
