लखनऊ में सनसनीखेज चोरी से मचा हड़कंप, लड़ाकू विमान म‍िग-21 का पह‍ि‍या चुरा ले गए स्कार्पियो सवार

Rohit Kumar
2 Min Read

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान का पहिया ले जा रहे ट्रेलर में सेंध लगाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर उसमें रखे लड़ाकू विमान का एक पहिया चोरी कर फरार हो गए। बताते हैं कि चोर काली स्कार्पियों में सवार थे। दरअसल, घटना शहीद पथ पर हुई। अब पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही वायु सेना चालक से भी पूछताछ हो रही है। बताया जाता है कि बख्शी का तालाब स्थित मिग 21 की स्क्वाड्रन के लड़ाकू विमानों के टायरों को जोधपुर वायुसेना स्टेशन ले जाया जा रहा था।

शहीद पथ से गुजर रहा था ट्रेलर

बीती 27 नवंबर को रात करीब 2 बजे ट्रेलर हेम सिंह रावत नाम का चालक ले जा रहा था। शहीद पथ पर एसआर होटल के पास जाम लगा। ट्रैलर धीरे-धीरें रेंग रहा था। इसी बीच ब्लैक स्कार्पियो से दो लोग उतरे और रस्से को काटते हुए टायर को चुरा लिया।

स्थित समझ चालक ने ट्रैलर रोका और घटना की जानकारी 112 पर काल करके पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशियाना इंस्पेक्टर धीरज शुक्ल का कहना है कि काली स्कार्पियो की तलाश जारी है। रास्ते के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment