मेरठ में नकली स्‍टेरायड का भंडाफोड़: दो साल से चार प्रदेशों में अरबों का नकली स्टेरायड खपा चुका है शाहरूख

Rohit Kumar
1 Min Read

मेरठ में पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कंकरखेड़ा में नकली शक्तिवर्धक गोली और इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी शाहरुख अपने घर में ही नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बना रहा था। इस सूचना पर मेरठ से सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई और छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस को मौके से काफी संख्या में नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बरामद हुए हैं। वहीं तयखाने से काफी संख्या में नोटों की गड्डियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। मौके से काफी मात्रा में रुपये भी बरामद हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment