हरिद्वार: नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फर्जी डीएम गिरफ्तार, कारनामे ऐसे कि सुनकर रह जाएंगे हैरान

Rohit Kumar
2 Min Read

हरिद्वार पुलिस ने खुद को जिलाधिकारी अधिकारी बताकर नौकरी लगाने के नाम पर 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि 21 सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें निहार कर्णवाल ने खुद को डीएम बताकर पहले पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण अधिकारी और फिर एसडीएम के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करी थी निहार करने वाले खुद को उधम सिंह नगर का डीएम बताया था

इसी के साथ हरिद्वार के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक गिरोह के तौर पर काम कर रहे थे जिसमें बेरोजगार युवक युवतियों को साजिश के तहत फंसा कर नौकरी का लालच देकर थकते थे

पुलिस के अनुसार चेतन अरोड़ा निवासी गली नंबर 2 खन्ना नगर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि निहार कर्णवाल उत्तराखंड सरकार की नेम प्लेट लगाकर उसके घर आया था. उसने अपने आप को डीएम बताते हुए नौकरी लगवाने का झांसा दिया था. इसकी एवज में आरोपी ने 65 लाख रुपये की मांग युवती की मां से की थी. जिसके बाद पहले उसे डेढ़ लाख रुपये दे दिए गए. उसके बाद आरोपी ने युवती को एसडीएम के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया. साथ ही कहा कि इसके लिए 70 लाख रुपये और लगेंगे.

पीड़ितों द्वारा इतनी मोटी रकम का इंतजाम न होने की बात कहने पर आरोपी ने उनसे मकान बेचने की बात कही. जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी मैमकिला और निशांत कुमार गुप्ता के साथ मिलकर मकान खरीद लिया और दो चेक पीड़िता के भाई को दे दिए. बाद में पता चला कि दोनों चेक फर्जी हैं. ऐसे में युवती को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है.

खुलासा करते हुए हरिद्वार के एसएसपी ने बताया कि फिलहाल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य तीन आरोपी फरार है जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment