नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। DMRC को UITP (International Association of Public Transport) द्वारा ऑपरेशनल एक्सीलेंस कैटेगरी में अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार DMRC की सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को मान्यता देता है।
DMRC की यह उपलब्धि मुख्य रूप से उसके स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सर्विस के लिए मिली है। यह सेवा फर्स्ट/लास्ट माइल कनेक्टिविटी, रियल-टाइम जानकारी और सीमलेस टिकटिंग को एक साथ जोड़ती है। यात्री अब घर से मेट्रो स्टेशन, मेट्रो यात्रा और मेट्रो स्टेशन से गंतव्य तक की पूरी यात्रा को एक प्लेटफॉर्म पर प्लान और बुक कर सकते हैं।
सारथी ऐप से आसान यात्रा
यह सुविधा DMRC के AI-पावर्ड Sarthi App के माध्यम से उपलब्ध है। ऐप यात्रियों को एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जिसमें पूरी यात्रा के लिए सिंगल इंटीग्रेटेड फेयर का भुगतान करना होता है। इससे यात्रा न सिर्फ आसान बल्कि अधिक सस्टेनेबल और सुविधाजनक हो गई है।
ब्रसेल्स में हुआ पुरस्कार समारोह
यह पुरस्कार 23 जून 2026 को ब्रसेल्स में UITP अवॉर्ड्स समारोह के दौरान प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों में डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड सर्विसेज डॉ. अमित कुमार जैन और एडिशनल जनरल मैनेजर/ऑपरेशंस राजनिश राणा शामिल थे। UITP का यह पुरस्कार पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इनोवेशन, परफॉर्मेंस और प्रभाव के लिए दिया जाता है।

