रोटरी क्लब ग्रेनो ने बाँटी जर्सी

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया की रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा रीठोरि गाँव इस्थित किसान मज़दूर आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों को जर्सी वितरित की गई ।जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे।

रोटरी क्लब द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्य करने के लिये स्कूल के प्रबंधक विदेश भाटी जी व प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा रोटरी क्लब से आये सभी मेम्बर का फूल माला पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।

क्लब के सभी सदस्यों ने समस्त प्रबंध समिति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में स्कूल में जरुरत पड़ने पर सामान देने का भी आस्वाशन दिया।

आज के प्रोजेक्ट में क्लब की ओर से अशोक अग्रवाल , मुकुल गोयल , विनय गुप्ता , कपिल शर्मा , विकास गर्ग , एल पी गुप्ता , राकेश शर्मा , सुनील गोयल , सौरभ अग्रवाल, शुभम गोयल , यश अग्रवाल , आदि सदस्य व स्कूल प्रबंध कमेटी की ओर से राजेंद्र सिंह , राजेश शास्त्री , सुबेराम भाटी , रमेश गुप्ता , विशन प्रधान ,लखमी भाटी, ओमवीर भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment