खोड़ा में विकास कार्यों को गति, सभी 34 वार्डों में बनेंगी नालियां और सीसी सड़कें

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। खोड़ा में नगर पालिका परिषद द्वारा नाली और सीसी रोड के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसका काम शुरू होगा।

योजना के तहत कुल 34 वार्डों में एक नाली और सीसी सड़क का निर्माण होगा। नालियां और सीसी रोड का काम होने से लोगों की परेशानी दूर होगी।

बता दें कि खोड़ा में निवासियों का कहना है कि कालोनियों की नाली और सड़क की मरम्मत करीब सात वर्षों से नहीं हुई है। कालोनियाें की नाली क्षतिग्रस्त और सड़कें बदहाल हो गई हैं। क्षतिग्रस्त नाली ओवरफ्लो होती रहती है।

बारिश के समय और खराब हो जाते हैं हालात

वर्षा के समय हालात और बदतर हो जाते हैं। वर्षा के समय जलभराव के कारण बदहाल सड़क में हुए गड्ढे पता नहीं चलते। आवागमन के दौरान कई बार दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। नाली और सड़क का निर्माण होने से लोगों की परेशानी दूर होगी।

नाली और सीसी रोड के निर्माण का टेंडर हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। योजना के तहत खोड़ा के कुल 34 वार्ड में से हर वार्ड में एक क्षतिग्रस्त नाली और एक बदहाल सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।

अनुज गोयल, अवर अभियंता निर्माण

Share This Article
Leave a Comment