दहेज में 30 लाख और स्कॉर्पियो की मांग: कोर्ट मैरिज करने वाली महिला की छत से गिरकर मौत, पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

News Desk
3 Min Read

मुरादनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जिले में मुरादनगर के थाना क्षेत्र में कस्बा रोड पर छत से गिरकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के भाई ने उनके पति पर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नोएडा के भंगेल गांव की रहने वाले प्रभात के अनुसार, उनकी बहन आकृति का विवाह मुरादनगर के गौरव से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही वर पक्ष के लोग उनकी बहन से दहेज के लिए मारपीट करने लगे।

आरोप है कि ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार 30 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो कार की डिमांड की जा रही थी। आरोप है कि डिमांड पूरी न होने की वजह से बहन के साथ मारपीट की जाती थी।

प्रभात के मुताबिक, तीन दिन पहले दोनों के बीच में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जीजा ने उसकी बहन को छत से नीचे गिरा दिया। छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष फरवरी माह में महिला और उसके पति का विवाह होना तय हुआ था। विवाह समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के पक्ष के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते विवाह तोड़ दिया। बाद में दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। एसीपी मसूरी ने बताया कि कस्बा रोड रहने वाली महिला रिया और उसके पति के बीच हुए झगड़े के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतका के भाई प्रशांत ने हत्या का आरोप लगाते अपने जीजा और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी सुनील कुमार के अनुसार, तहरीर के आधार पति गौरव, ससुर रमेश, सास सरोज, ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसीपी ने बताया कि आरोपी पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment