दिल्ली-NCR: छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, बच्चों के चेहरे खिले

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियों के बाद आज बुधवार से राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र के स्कूल खुल गए हैं। एक महीने बाद स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई है।

दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में सुबह से ही स्कूली बच्चे उत्साह के साथ बैग और पानी की बोतलें लेकर अपने-अपने स्कूलों की ओर जाते दिखाई दिए।

कई अभिभावक भी बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे। छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल परिसरों में चहल-पहल रही। यह तस्वीर प्रीत विहार इलाके की है, जहां स्कूल जाते बच्चों की चहल-पहल सुबह से ही देखने को मिली।

गुरुग्राम: बच्चों की चहक से गूंज उठे शिक्षा के मंदिर

एक महीने की गर्मियों की छुट्टियों के बाद बुधवार को गुरुग्राम के स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। सुबह से ही शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के बाहर बच्चों और अभिभावकों की चहल-पहल देखने को मिली।

लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही बच्चे अपने दोस्तों से गले मिलते, हाथ मिलाते और छुट्टियों के अनुभव साझा करते नजर आए।

कई बच्चे मुस्कुराते हुए अपनी कक्षाओं की ओर बढ़े। एक महीने बाद फिर से बच्चों की चहक, हंसी और खिलखिलाहट से शिक्षा के मंदिर गूंज उठे।

Share This Article
Leave a Comment