दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल से तीन आरोपी गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर साउथ टीम ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक संगठित साइबर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्य खुद को मुंबई एटीएस, आईपीएस और सीबीआई के अधिकारियों के रूप में बताकर लोगों को डराते थे। वे लोगों को लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर रखकर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हुए पैसे ट्रांसफर करवाते थे।

एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने उसे 7.22 लाख रुपये ठग लिए। महिला को लगातार वीडियो कॉल पर रखकर आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 18 डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड, 15 सिम कार्ड और विभिन्न दस्तावेज बरामद हुए।

साइबर साउथ थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह गैंग देशभर में कई लोगों को निशाना बना रहा था।

Share This Article
Leave a Comment