Delhi Crime: बुजुर्ग महिला से ₹20 हजार लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए करता था चोरी

Rohit Kumar
2 Min Read

दक्षिणी दिल्ली। आरके पुरम में बैंक में पैसे निकालने आयी बुजुर्ग महिला से बीस हजार रुपये लूटने वाला बदमाश को आरके पुरम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपित अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करने के लिए चोरी करता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बीस हजार रुपये व एक बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो मामलों का निपटारा किया है।

दो वाहन चोर गिरफ्तार

उधर, दक्षिण जिले की एएटीएस ने चोरी करने वाले दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के दस वाहन बरामद कर दस मामलों का निपटारा किया। आरोपित वाहनों को चोरी करने वाले वाहनों को चार हजार रुपये में बेचते थे।

आरोपित को मछली मार्केट रोड साकेत से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की पहचान बरकत अली व सलीम निवासी जेजे कालोनी बवाना नई दिल्ली के रूप में हुई।

आर्म्स एक्ट के सात मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के सात मामलों में वांछित फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे दबोच लिया। इसकी पहचान 40 वर्षीय दीपक के रूप में हुई। यह अदालत के समक्ष अपनी उपस्थिति से बच रहा था।

बीते सात फरवरी को टीम ने आरोपित दीपक को तीस हजारी कोर्ट के गेट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक इसे 25 मई 2019 को तीस हजारी कोर्ट की एक अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment