राजधानी में युवती से मोबाइल लूटने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 

Amit
2 Min Read

देहरादून। राजधानी में युवती से मोबाइल लूटने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी हो कि बीती 13 जनवरी को शिकायतकर्ता प्राची ध्यानी द्वारा कोतवाली नगर पर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि प्रिंस चौक पर ऑटो में बैठने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका एप्पल कंपनी का आईफोन छीन लिया गया है।

उक्त घटना को देखते हुए एसएसपी देहरादून अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी।

सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान उक्त घटना में शामिल अभियुक्त आजम(उम्र32)पुत्र विशाल अहमद निवासी गली न0 15, भगत सिंह कालोनी, रायपुर, को बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए मौका मिलते ही लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में भी मोबाइल लूट व चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है, अभियुक्त विरुद्ध जनपद के अलग- अलग थानों में विभिन्न अपराधों के 06 मुकदमें दर्ज है।

Share This Article
Leave a Comment